जयसमंद पंचायत समिति सभागार मे नायब तहसीलदार ने ली ईमित्र संचालको की बैठक
जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक के समस्त ईमित्र संचालको की बुधवार को पंचायत समिति सभागार मे जयसमंद नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन हुआ ।
बैठक में नायब तहसीलदार ने ई-मित्र संचालकों को पेंशन का वार्षिक सत्यापन शत-प्रतिशत करने,पालनहार योजना, पेंशन आवेदन,जैसी फ्लैगशिप योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने व इसके साथ विभिन्न प्रकार के आवेदन जैसे- राशन कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि सभी प्रकार की ऑनलाइन पेंडेंसी को अपने स्तर पर समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
साथ ही ई-मित्र कियोस्क संचालकों को अपने ई-मित्र सेंटर पर रेट-लिस्ट, बेनर, लाइसेंस की प्रति चस्पा करने निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिये ।
वहीं ई-मित्र संचालकों ने भी ऑनलाइन पोर्टल पर आ रही समस्याओं को लेकर अधिकारी को जानकारी दी। जाति मूल निवास प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन समय पर नही होने की बात बताई । प्रमाण पत्र जारी नही होने के कारण स्कूली छात्र छात्राओं के प्रवेश मे दिक्क़त आ रही है जिसके कारण विधार्थी ईमित्र के चक्कर काट रहे है जिस पर उपतहसीलदार ने संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।
