भारत विकास परिषद् शाखा ऋषभदेव ने मुक्ति धाम एवं रायना विद्यालय में किया वृक्षारोपण
ऋषभदेव,डीपी न्यूज । भारत विकास परिषद् शाखा ऋषभदेव ने परिषद् की स्थापना के शुभ अवसर पर मुक्ति धाम परिसर में एवम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल,रायना में वृक्षारोपण किया।परिषद् के सचिव धीरज त्रिवेदी ने बताया कि परिषद् के सदस्य दिलीप भानावत द्वारा ट्री गार्ड उपलब्ध करवाए,अध्यक्ष दिलीप कोठारी ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया, वहीं रायना सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी परिषद और विद्यालय द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया, परिषद् के अध्यक्ष दिलीप कोठारी,सचिव धीरज त्रिवेदी,कोषाध्यक्ष बसंत जैन,वरिष्ठ सदस्य नवीन रावल,आनंद मेहता विद्यालय के प्रिंसिपल हेमंत जैन,योगेश भट्ट,विजयेंद्र जोशी,लता रावल आदि स्टाफ एवम स्कूल के विद्यार्थियों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
विद्यालय प्रिंसिपल हेमंत जैन ने भारत विकास परिषद् के कार्यों की सराहना व्यक्त करते हुए सभी इस कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
