जिला अल्पसंख्यक विभाग ने 15 दिन के भीतर ऋण जमा कराने के निर्देश दिए
डुंगरपुर जिला अल्पसंख्यक कार्यालय ने अल्पसंख्यक समुदाय के 84 ऋणार्थी को ऋण 15 िदन के भीतर जमा कराने का निर्देश दिए है। व्यवसाय ऋण के िलए संबंधित बैंक खाते के माध्यम से स्वीकृति जारी कर ऋण भुगतान किया था। इसमें वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक नियमित किश्त अल्पसंख्यक समुदाय के ऋणार्थी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र जोशी ने बताया कि संबंधित ऋणी 15 दिन के भीतर अल्पसंख्यक कार्यालय में उपस्थित होकर ऋण जमा कराए। समयावधि में ऋणी ऋण जमा नहीं कराते है तो संबंधित चैक बैंक में भेजने के बाद अनादरण होने पर एनआई एक्ट की धारा-138 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक नियमित किश्त मुस्लिम 73, जैन 10, ईसाई 01 कुल 84 ऋणार्थी ऋण जमा नहीं करा रहे हैं।
