अजमेर : 5 साल की बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट में चोट ; जंगल में लेकर भागा था रिश्तेदार, परिवार को सड़क किनारे रोते मिली
पांच साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को उसका रिश्तेदार ही जंगल में लेकर गया था। परिजनों को बच्ची खून से लथपथ सड़क किनारे रोते हुए मिली थी। बच्ची को हॉस्पिटल ले जाने पर जांच में रेप होना सामने आया। मामला केकड़ी का है। बच्ची फिलहाल अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती है।
केकड़ी एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया- पांच साल की मासूम के साथ उसके नजदीकी रिश्ते में लगने वाले भाई ने रेप किया है। एसएचओ अजमेर हॉस्पिटल गए है। मामले की जांच की जा रही है।
बच्ची सड़क पर रोती रही
मासूम बच्ची के पिता ने बताया- घटना सोमवार शाम की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी रिश्तेदार बच्ची को बहला-फुसलाकर शाम करीब 5 बजे नहाने की बात कहकर जंगल में हैंडपंप पर ले गया। शाम तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर तलाश की।
इस दौरान शाम करीब साढ़े 6 बजे एक लड़की ने बताया कि बच्ची गांव में सड़क किनारे रो रही है। घर से करीब 800 मीटर दूर बेटी खून से लथपथ मिली। तब लगा शायद उसे चोट लगी है। उसे शाम सात बजे केकड़ी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर किया गया। हॉस्पिटल में बच्ची से डॉक्टरों ने पूछताछ की। इस दौरान बच्ची ने घटना के बारे में बताया।
बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट
केकड़ी राजकीय जिला हॉस्पिटल के पीएमओ डॉक्टर नवीन कुमार जांगिड़ ने कहा- सोमवार रात बच्ची को भर्ती कराया गया था। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट लगी थी। पीडियाट्रिक सर्जरी की वजह से स्टेबल हालत में अजमेर जेएलएन हॉस्पिटल रेफर किया गया था। परिजनों ने यहां पर चोट लगने की बात कही थी और पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया था।
