डुंगरपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गठबंधन से किया इंकार ; कहा- लोकसभा चुनाव में हुआ नुकसान, चौरासी विधानसभा उप चुनाव की तैयारियां शुरू

चौरासी विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की गठित कमेटी के मेंबर और मावली विधायक पुष्कर डांगी, प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उप चुनाव में किसी तरह का गठबंधन नहीं करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने किसी युवा को इस बात प्रत्याशी बनाने की बात पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से भाजपा में गए महेंद्र जीत सिंह मालवीया को हराने कांग्रेस ने बीएपी से गठबंधन कर दिया। ऊपर लेवल से गठबंधन कर स्थानीय कार्यकर्ताओं पर थोप दिया। इससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। कांग्रेस के समर्थन से जितने के बाद सांसद राजकुमार रोत अब अपने बलबूते पर जितने और स्वतंत्र होने की बात कर रहे है। जिससे कांग्रेस को शर्मसार होना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वाले कार्यकर्ताओं को भी वापस लेने की कोई जरूरत नहीं है।

प्रभारी पुष्कर डांगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों की वजह से आज देश में मजबूत विपक्ष खड़ा है। जो किसान, महिला, बेरोजगार, युवाओं के साथ खड़ा है। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि कांग्रेस आज भी मजबूत है। इस दौरान विनोद कटारा भादर, घुवेड सरपंच मुकेश खांट, बेड़ा सरपंच दिलीप रोत, सेवादल के प्रदेश प्रतिनिधि बच्चूलाल खराड़ी ने आवेदन दिया। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए जी जान से जुट जाएगा। पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, प्रियकांत पंड्या, पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश भोई समेत कई मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!