शादी के महज दो महीने बाद पति पत्नी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

बांसवाड़ा कुशलगढ़ के बिलीपाड़ा पंचायत समिति के डूंगरभीत गांव में पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। शादी को महज दो महीने ही हुए थे। परिजनों को जब इसका पता चला तो हांसिये से फंदे काटकर जीवित होने की आस में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम गई थी। खुदकुशी की वजह फिलहाल साफ नहीं है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है लेकिन पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 5 जुलाई की है।

मृतक के पिता रमणलाल डूंगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह खेत में काम रहे थे। बेटा मनोज और बहू सरला दोनों भाई सोहनलाल के नए मकान में रहते थे। झेमला ने आकर खबर दी कि बेटे और बहू ने छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।

जिस पर परिजनों के साथ भाई के नए मकान पर पहुंचा तो बेटा और बहू पंखा लगाने वाले कड़े पर दोनों ही अलग-अलग फंदे पर लटके हुए थे। जीवित होने की आस में तत्काल हांसिये से फंदे काट दिए और अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मनोज पीईटी की परीक्षा दी थी जबकि सरला बीए की पढ़ाई कर रही थी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!