संयुक्त निदेशक शिक्षा उदयपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केन्द्र से लिया भाग

मावली,ओमप्रकाश सोनी । शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान की अध्यक्षता में सोमवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक विभागीय समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। जिसमें प्रवेसोत्सव कार्यक्रम 2024-25 की समीक्षा। ई- एज्यूकेशन पर चर्चा। वर्ष 2024-25 के लिए अकादमीक प्लान/ शिविरा पंचाग पर चर्चा। वृक्षारोपण अभियान की प्रगति। अधिनस्थ संवर्ग की विभागीय पदोन्नतियों की प्रगति की समीक्षा। न्यायालय प्रकरणों की समीक्षा, विभागीय जांच प्रकरणों की समीक्षा, अनुकंपा नियुक्ति के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा, शाला सम्बलन,आरटीई प्रवेश/ पुनर्भरण/ गैर सरकारी विद्यालयों द्वारा फीस मॉड्यूल में प्रविष्टि के संबंध में संपर्क पॉर्टल पर दर्ज परिवादों की समीक्षा। अन्य विन्दुओं पर समीक्षा एवं चर्चा करते हुए संभागियों की समस्याओं का समाधान किया गया। संयुक्त निदेशक शिक्षा- उदयपुर महेंद्र कुमार जैन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, कमलेश त्रिवेदी, कमल सिंह ने ब्लॉक स्तर के वीसी केन्द्र पर भाग लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!