कल्याणपुर : जैन मंदिर की दान पेटी से नकदी चुराने वाला तीसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार

डीपी न्यूज । कल्याणपुर कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 29 मई की रात को दान पेटी से अज्ञात बदमाश हजारों रुपए चोरी कर ले गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी उम्मेदीलाल ने बताया कि वारदात को लेकर अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात करीब 3 से 4 बजे करीब अज्ञात बदमाश मंदिर के पास के घर की छत पर पड़े लोहे की सीढ़ी से मंदिर के छत पर चढ़े। वहां चैनल गेट तोड़कर नीचे ग्राउंड फ्लोर में पहुंचे और दानपेटी तोड़कर लगभग 10 माह तक की दानराशि 90 से 1 लाख रुपए चुरा ले गए। वहीं प्रथम तल पर चैनल गेट की जाली तोड़कर नकदी चुराई। साथ ही पार्श्वनाथ मंदिर की भी दानपेटी तोड़कर नकदी चुरा ली। मंदिर के सभी चैनल गेट क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने मामले को लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। शुक्रवार सदकड़ी मार्ग से आरोपी मुकेश पुत्र नारायणलाल कलासुआ निवासी सदकड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी सेमारी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इससे पूर्व दो आरोपी अनिल निवासी पाल लिंबोदा और संजय निवासी महुवाड़ा को 4 जून को गिरफ्तार हो चुके हैं। टीम में थाना अधिकारी उम्मेदीलाल, हेड कांस्टेबल नगीनराम, कांस्टेबल लोकेश कुमार, दिलीप सिंह, नयनेश कुमार व महेंद्र सिंह शामिल थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!