उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । भीम आर्मी एकता मिशन की राजस्थान की कार्यकारणी का प्रदेश कार्यकारणी द्वारा गठन किया! जिसमे उदयपुर संभाग प्रभारी लाला मेघवाल को बनाया गया! लाला मेघवाल ने बताया कि उदयपुर संभाग में भीम आर्मी और एसपी पार्टी को मजबूत किया जाएगा ! दलित, आदिवासी पिछड़ा, शोषित, वंचित व दबे कुचले लोगों की आवाज को हमारे नेता सांसद चंद्रशेखर आजाद जी तक बात पहुंचाई जाएगी, ताकि संसद के अंदर आवाज को उठाया जाए !