विकरणी तालाब में हो रहे अतिक्रमण को हटाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजनवास के ग्राम विकरणी के तालाब मैं दीवार बनाकर अतिक्रमण होने की शिकायत के बाद मंगलवार को जेसीबी मशीन से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। ग्रामीणों द्वारा गत दिनों शिकायत की गई थी कि विकरणी तालाब के भराव क्षेत्र में कच्ची कोर्ट की दीवार बनाई जा रही है। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर राजस्व टीम द्वारा तालाब के पेटे निर्माणधीन 687 वर्ग मीटर पत्थर की दीवार को जेसीबी से हटवाया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान भू. अभी. नी. मदन सिंह राव, पटवारी मुकेश मीणा, पप्पू लाल डांगी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!