ऋषभदेव : विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुए ट्रांसफॉर्मर बरामद
ऋषभदेव,डीपी न्यूज । स्थानीय थाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर चोरी करने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की 2 मई को प्रार्थी इन्द्रजीत सिह पिता राजेन्द्र सिहं निवासी बाणा खुर्द सराडा, सलुम्बर हाल JEN AVVNL ऋषभदेव ने रिपोर्ट दी कि वाडाफला उगमणा कोटडा मे एक 16 KV सिंगल फेज का ट्रांसफॉर्मर एंव कुबेर लिमडी उगमणा कोटडा मे एक 16 KAV सिंगल फेज का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था उक्त दोनो ट्रांसफॉर्मर 23 अप्रेल को रात्रि के समय चोरी हो गए । उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्त उगमणा कोटडा निवासी विकेश पिता शांतिलाल मीणा एवं कागदर मांडवा फला निवासी पिन्टू पिता रामलाल मीणा को गिरफ्तार कर चोरी हुआ विधुत ट्रांसफॉर्मर बरामद किया गया ।
