तलवार से लोगो को डराते धमकाते 2 व्यक्तियों को ऋषभदेव थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । स्थानीय थाना पुलिस ने तलवार से लोगो को डराते धमकाते 2 व्यक्तियों को अलग अलग मामलो में गिरफ्तार किया ।

थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लोगों को तलवार से डराते धमकाते 2 अभियुक्त बिलख किकावत निवासी लाला उर्फ ललित पिता नारायण मीणा एवं गरनाला फला देवात निवासी अनिल पिता काउवा मीणा को गिरफ्तार किया । दोनो ही अभियुक्तों को अलग अलग मामलो में गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्त ललित के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बिछीवाड़ा, जावरमाइंस एवं टीडी में चोरी के प्रकरण दर्ज है । ललित टीडी थाना का स्थाई वारंटी है जो क़रीब एक साल से फरार था ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!