खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग,घर का सामान जलकर हुआ खाक

डुंगरपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी आमली फला गांव में मंगलवार सुबह एक केलूपोश घर में आग लग गई। महिला ने खाना बनाने के लिए गैस शुरू किया तो रिसाव होने से आग लग गई। आग तेजी से फैलने से घर का सामान जल गया। दमकलकर्मियों ने बड़ा हादसा होने से पहले ही आग बुझा दी।

कोतवाली थाना एएसआई अशोक कुमार ने बताया- सुमिता पत्नी मोहनलाल निवासी बोरी फला आमलिया के घर में मंगलवार सुबह आग लगने की घटना हुई। सुमित्रा ने घर में खाना बनाने के लिए गैस शुरू किया। उसी समय गैस का रिसाव होने से आग लग गई। आग की लपटों ने घर के सामान को चपेट में ले लिया। डर के मारे सुमित्रा चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल गई। परिवार के दूसरे लोग भी दौड़कर बाहर आ गए। वहीं, आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और आग बुझाने के प्रयास किए।

सूचना पर कोतवाली थाने से एएसआई अशोक कुमार मई जाब्ता के मौके पर पहुंचे। नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, गैस रिसाव से आग बुझाकर सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। इससे सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन आग से घर के छत के डांडे (लकड़ी) समेत सामान जल गया। इससे परिवार को नुकसान हुआ है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!