जेएसजी प्लेटिनम ने किया फ़न एंड पूल पार्टी का आयोजन
उदयपुर । जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि ग्रुप परिवार की पारिवारिक फ़न एंड पूल पार्टी का आयोजन रविवार को बंजारा हिल्स कंट्री साइड रिज़ॉर्ट पर रखा गया, जिसमें ग्रुप परिवार के दम्पति सदस्यों और बच्चों सहित 210 सदस्यों की उपस्थिति रही ।
ग्रुप अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि सुहावने मौसम के साथ दोपहर 1.30 बजे सभी सदस्यों का स्वागत संचालक मंडल द्वारा किया गया । कार्यक्रम संचालन मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार के गेम्स खिलाए गए सभी ने पूल व डांस के साथ स्वादिस्ट स्नैक्स का आनंद लिया ।
पूल पार्टी के पश्चात बच्चो की दो कटेगरी में 5 वर्ष तक के बच्चो की रेस व 6 से 13 वर्ष के बच्चो के लिए पजल गेम का आयोजन किया गया दोनों कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे बच्चो को पुरस्कार दिया गया साथ ही सभी बच्चो को भी पारितोषिक दिया गया, बड़े बच्चो और सदस्यों के लिए हाउजी व बलून गेम का आयोजन किया गया ।
ग्रुप सचिव सुमित खाब्या ने बताया की कार्यक्रम में ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, उपाध्यक्ष तनुजय किकावत, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पीआरओ एडमिन हेमेंद्र जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स हेमन्त सिसोदिया की उपस्तिथि रही, कार्यक्रम के अंत मे डिनर पूर्व सभी गेम्स में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को पारितोषिक दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को आभार व धन्यवाद सचिव द्वारा दिया गया ।
