माँगथला पंचायत मे लगी रात्रि चौपाल
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के ग्राम मांगथला में मंगलवार को उपखंड अधिकारी मनसुखराम डामोर और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो ने रात्रि चौपाल का आयोजन राजीव गांधी सेवा केंद्र मांगथला पर आयोजित किया गया।
जिसमें उपखंड अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से गांव की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्या के संबंध में संवाद किया गया एवं ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुना गया जिसमे कृषि भूमि से विद्युत टावर हटाने, समशान टीन शेड लगाने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत टूटी हुई सीसी सड़क को पुनः बनाने, गाडूलिया बस्ती से ढाना रेतडा तक सड़क निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्र मरम्मत आदि विभिन्न परिवेदनाएं इस प्रकार समस्त विभागो की कुल 24 परिवेदनाए प्राप्त हुई जिसका संबंधित विभागों को प्राप्त परिवेदनाओं का समय पर संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए साथ ही रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की ब्लॉक स्तरीय उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की राजकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में उपखंड अधिकार द्वारा वृक्षा रोपण करने की शुरुआत की गई एवं सभी ग्रामीणों को गांव में बरसात के दौरान अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
कृषि पर्यवेक्षक भीमराज मेघवाल द्वारा पाइप लाइन, तारबंदी, खेत तलाई जैविक खेती की जानकारी , मांगथला देवी लाल गर्ग द्वारा प्रवेशोत्सव की जानकारी दी गई। आशा नेमनानी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की जानकारी दी गई, चिकित्सा अधिकारी कृतिका सालवी के द्वारा मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी एवं उपचार के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया साथ ही प्रधान मंत्री आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी दी गई, पशु पालन विभाग के अधिकारी के द्वारा विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। रात्रि चौपाल में सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित, तहसलीदार रमेश चंद्र वडेरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी अनिल श्रीमाली, सहायक विकास अधिकारी पुरण सिंह राव, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार , महिला एवं बाल विकास अधिकारी आशा नेमनानी, ग्राम विकास अधिकारी सुखलाल डांगी उपस्थित रहे।
