उदयपुर : प्रतिबंधित कफ सिरप की 200 शीशियां जब्त,नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद हुई, ग्रामीण इलाकों में करता था सप्लाई

दवा की आड़ में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप का कारोबार हो रहा था जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उदयपुर पुलिस ने उदयपुर शहर से सटे कानपुर इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक कोडीन युक्त कफ सिरप की शिशियां जब्त की।

पुलिस की और से अवैध ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों की धर पकड़ के लिए उदयपुर पुलिस की और से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व मे टीम ने प्रतापनगर द्वारा थाना क्षेत्र के कानपुर एरिया मे नाकाबंदी के दौरान डबोक थाना क्षेत्र के दरोली पारिया निवासी मोहनलाल पुत्र पेमा डांगी के कब्जे से मिली कार में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 200 शिशियां जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उदयपुर शहर व आस पास के क्षेत्रों मे दवाई सप्लाई करने वालों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा मे प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप खरीद कर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई कर तस्करी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी से अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप व उसके खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!