विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में शिक्षक अभिभावक सम्मेलन

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । विवेकानंद केंद्र विद्यालय के विवेकानंद सभागार में शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रगति पर चर्चा करना और अभिभावकों को विद्यालय के साथ जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम का परिचय मीता चटर्जी, परीक्षा योजना पर विचार जया नायर , एकेडमिक विषय पर वक्तव्य निशा जैन, ममता जैन ने रखा। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की वीडियो क्लिप दिखाई गई एवं छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं विषय के चार्ट का एग्जीबिशन भी लगाया गया।

प्रधानाचार्य श्रीमती विजय श्री यादव ने अभिभावकों से सीधा संवाद करते हुए विद्यालय में वर्ष पर्यंत होने वाली शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

सम्मेलन की मुख्य बातें-शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर , छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत क्रिया आधारित और शिशु केंद्रित शिक्षा के महत्व को समझाया।संस्कार और नैतिक शिक्षा- सम्मेलन में विशेष रूप से नैतिक और संस्कार शिक्षा पर जोर दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में भी काम करना चाहिए।अभिभावकों की सहभागिता: अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति पर फीडबैक दिया और उनके समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। शिक्षकों ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय रूप से शामिल हों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें।

भविष्य की योजनाएँ: सम्मेलन में आगामी परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि वे किस तरह से अपने बच्चों की तैयारी में मदद कर सकते हैं। नवी से 12वीं तक के बच्चों का प्रथम इकाई जांच परीक्षा की कॉफी दिखाकर अभिभावकों से छात्र की प्रगति के बारे में कक्षा अध्यापक ने चर्चा की । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद किया और उन्हें भविष्य में भी ऐसे सम्मेलनों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पूर्व छात्रा सुश्री नेहल जैन ने भी सफलता के बारे में सबके साथ विचारों को साझा किया।

अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन ममता जैन ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!