वीरपुरा सरपंच पद के लिये उपचुनाव आज,हार-जीत का फैसला आज ही होगा
जयसमंद,महेंद्र शर्मा । राज्य निर्वाचन आयोग ने उदयपुर और सलूम्बर जिले में पंचायतराज संस्थाओं में 31 दिसंबर 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनावो के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहेंगे । जयसमंद पंचायत समिति के वीरपुरा ग्राम पंचायत मे रिक्त हुये सरपंच पद के लिये 2 उम्मीदवार मैदान मे है ग्राम पंचायत के मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे मतदान समाप्ति के बाद मतदान केंद्र पर मतगणना होगी उसके बाद परिणाम घोषित होंगे ।
