ऋषभदेव : पंचायत भवन के बाहर सो रहे ठेकेदार एवं मजदूरों से मारपीट कर लूट के मामले में शेष वांछित 3 नाबालिग डिटेन
ऋषभदेव,डीपी न्यूज । स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ावत में पंचायत भवन के बाहर सो रहे जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन खुदाई का कार्य करने वाले बाहरी मजदूरों एवं ठेकेदार के साथ तलवार और लाठियो से डरा धमकाकर मारपीट कर मोबाइल,नगदी, मशीन एवं डीजल चुराने के आरोप में पुलिस ने शेष वांछित 3 नाबालिग लडको को डिटेन किया ।
थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि ठेकेदार एवं मजदूरों से मारपीट एवं लूट करने के मामले में शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें न्यायालय में पेश कर 1 जुलाई तक पुलिस रिमांड प्राप्त की एवं पुछताछ कर आज शनिवार को शेष वांछित 3 नाबालिग लडको को डिटेन कर वारदात में उपयोग की गई गुप्ती एवं लठ्ठ बरामद किए ।
पुर्व में गिरफ्तार आरोपी
- साहिल उर्फ सागर पिता लक्ष्मण मीणा निवासी बिलख किकावत फला आंगलिया पुलिस थाना ऋषभदेव
- संजय पिता भगवानलाल मीणा निवासी बिलख किकावत फला आंगलिया ऋषभदेव
- मनीष पिता गून्जारी लाल मीणा निवासी करनुउवा फला उपला खैरवाडा
- अभिषेक पिता माणकलाल मीणा निवासी करनुउवा फला खेरवाडा
- अविनाश पिता राजकुमार मीणा निवासी मसारों की ओबरी फला महुडी
घटना का विवरण :
10 जून को चरण सिंह पिता तेज सिंह रावत निवासी काबरा ब्यावर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह और उसके साथी मजदूर, जल जीवन मिशन योजना के तहत राजस्व गांव बिलख गढ़ावत में पाइप लाइन दबाने का काम कर रहे थे। 9 जून को रात में जब वे पंचायत भवन के बाहर सो रहे थे, तो कुछ बदमाश तलवार और लाठिया लेकर आए और मुझसे एवं मेरे मजदूरों के साथ मारपीट कर मोबाइल, नगदी,मशीन एवं डीजल के जरीकेन चूरा कर भाग गए और जाते जाते बोलेरो का शीशा फोड़ दिया ।
