मावली प्रशासन ने दुकानें की सील, अतिक्रमित भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर की कार्यवाही

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के नाथद्वारा रोड पर बनी दुकानों को उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर, तहसीलदार रमेश चंद्र बढेरा व पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में प्रशासन ने शनिवार को सील कर दी। इन दुकानों के लिए पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी ने 19 जून को उदयपुर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जिसमें बताया कि मावली डाक बंगले के पास नाथद्वारा रोड पर वन विभाग के बाहर अतिक्रमित भूमि पर किए गए दुकानों की अवैध निर्माण के संबंध में ज्ञापन सोपा। जिसमें बताया कि प्रशासन व विभागीय लोगों की मिली भगत के कारण अतिक्रमण व अवैध निर्माण कर्ताओं को प्रोत्साहन मिला है।

जिस पर मावली प्रशासन में शनिवार को दुकानों को सील करी अचानक सील करने से दुकानों के व्यापारियों में हड़कंप मच गया वह जल्दी दुकानों का सामान खाली कर दूसरे स्थान पर ले गए। मावली उपखंड अधिकारी के आदेश अनुसार मौजा मावली पटवार हल्का मावली कि आराजी नंबर 4060/794 किता एक रकबा 0.0567 हेक्टेयर भूमि मैं विपक्षी जवाब पेश होने तक वादग्रस्त आराजीयात के मौके पर किसी प्रकार का अक्रर्षिक कार्य वाणिज्यक कार्य नहीं करें का आदेश लगाकर दुकानों के तालों को सील किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!