ऋषभदेव : पंचायत भवन के बाहर सो रहे ठेकेदार एवं मजदूरों से मारपीट कर लूट करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ावत में पंचायत भवन के बाहर सो रहे जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन खुदाई का कार्य करने वाले बाहरी मजदूरों एवं ठेकेदार के साथ तलवार और लाठियो से डरा धमकाकर मारपीट कर मोबाइल,नगदी, मशीन एवं डीजल चुराने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि 10 जून को चरण सिंह पिता तेज सिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह और उसके साथी मजदूर, जल जीवन मिशन योजना के तहत राजस्व गांव बिलख गढ़ावत में पाइप लाइन दबाने का काम कर रहे थे। 9 जून को रात में जब वे गढ़ावत पंचायत भवन के बाहर सो रहे थे, तो कुछ बदमाश तलवार और लाठिया लेकर आए और मुझसे एवं मेरे मजदूरों के साथ मारपीट कर मोबाइल, नगदी,मशीन एवं डीजल के जरीकेन चूरा कर भाग गए और जाते जाते बोलेरो का शीशा फोड़ दिया । पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की जिसने मुखबिरों की मदद से इस घटना का खुलासा किया।

पुलिस टीम ने साहिल उर्फ सागर पिता लक्ष्मण मीणा निवासी बिलख किकावत फला आंगलिया पुलिस थाना ऋषभदेव, संजय पिता भगवानलाल मीणा निवासी बिलख किकावत फला आंगलिया ऋषभदेव, मनीष पिता गून्जारी लाल मीणा निवासी करनुउवा फला उपला खैरवाडा , अभिषेक पिता माणकलाल मीणा निवासी करनुउवा फला खेरवाडा, अविनाश पिता राजकुमार मीणा निवासी मसारों की ओबरी फला महुडी ऋषभदेव को गिरफ्तार किया।

यह घटना क्षेत्र में मजदूरों के बीच चिंता का विषय बन गई है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे रात में सोते समय अपने सामान का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को सूचित करें।

0
0

1 thought on “ऋषभदेव : पंचायत भवन के बाहर सो रहे ठेकेदार एवं मजदूरों से मारपीट कर लूट करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!