बारिश होने के बाद खेती कार्य मे जुटे किसान 

जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । क्षेत्र मे मानसून की अच्छी बारिश की शुरुआत होने से किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी। गुरुवार शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को अधिकतर खेतों में उम्मीदों के डोरे चलने लगे है। मानसून के आगमन के साथ ही किसान खेत- खलिहानों में व्यस्त हो गए है। किसान सुबह से ही परिवार के साथ पहुंचकर खेतों की सफाई कर रहे है। विरान रहने वाले खेतों में अब किसानों की चहल-पहल शुरू हो गई है। खेतों में कंटीली झांडिय़ां व कचरे को साफ कर रहे। कस्बे मे वीरपुरा कंतोड़ा करोड़िया गातोड़ पहाड़ी झाड़ोल बूटवास श्यामपुरा पिलादर आस-पास के इलाकों में हुई अच्छी बारिश से किसान खरीफ फसल बुवाई मे लग गये । हालांकि बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है।बारिश के बाद खेत बुवाई योग्य होते ही किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई करना शुरू कर दिया है ।  किसान मूंग , मक्का, सोयाबीन, ग्वार, ज्वार, आदि की खेतों में ट्रैक्टर, बैलों से बुवाई कर रहे हैं। इससे खेतों में किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। इस बार किसानों ने खरीफ फसल की पैदावार अच्छी होने का अनुमान लगाया है। खाद, बीज की दुकानों पर बीज खरीदने के लिए किसानों की भीड़ लगना शुरू हो गयी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!