शक्ति नगर में सर्व समाज द्वारा अंबेडकर मिशन के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया
उदयपुर, विनोद कुमार रैगर । दिनांक 26 जून 2024 को सनातन मंदिर शक्ति नगर में अंबेडकर मिशन के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित हुई इसमें सर्व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच टाउन हॉल में होने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के राष्ट्रीय विचारों पर एक संगोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा हुई तथा अधिक से अधिक लोगो को कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर भी चर्चा हुई। मिशन के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने संबोधित किया तथा वर्तमान समय में बाबा साहेब के विचारों की प्रासंगिकता पर विचार रखें। बैठक के अतिथि श्री भंवरलाल जी आर्य, अंबेडकर मिशन के संयोजक डॉक्टर शांतिलाल जीनगर तथा कार्यक्रम संयोजक दीपक प्रताप चावरिया ने भी अपने विचार रखें। बैठक का संचालन मनोज मेघवाल ने किया। बैठक में शैलेंद्र चौहान आरती वसीटा ,ललिता कल्याणा, सत्यनारायण मोची, महेंद्र सांगेला, प्रह्लाद चौहान आदि उपस्थित थे।
