सदस्यता अभियान के दौरान उभर कर आई शिक्षकों की कई समस्याएं,समस्याओं के समाधान हेतु उच्च अधिकारियों से वार्ता का भरोसा दिलाया
शिक्षकों ने गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध जताया और स्थाई स्थानांतरण नीति बनाने की मांग
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के वल्लभनगर उपशाखा क्षेत्र में चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं उभर कर सामने आ रही है । वल्लभनगर उप शाखा हरिप्रसाद चौबीसा उपशाखा मंत्री कमलेश कुमार वैरागी, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने सदस्यता अभियान के तहत आज महात्मा गांधी प्रा. वि. जाटों का खेड़ा, उ.प्रा.वि. रोही खेड़ा, उ. मा. वि. मोड़ी, उ.मा.वि. बालिका मोड़ी, उ.मा.वि. पिंडोलिया, उ.प्रा.वि.चौड़ा, उ.मा.वि.बाठरड़ा कलाऺ के शिक्षकों की समस्याएं सुनी व वार्षिक सदस्यता की। जिला मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय को सरकार द्वारा मान्यता दिलाने के लिए संगठन की सदस्यता को आवश्यक बताया और सभी शिक्षकों को सदस्यता लेने का आह्वान किया। उपशाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद चौबीसा ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों की बकाया एमडीएम व्यय राशि दिलाने, अधिशेष शिक्षकों के ओफलाईन आवेदन किये एसीपी के आदेश जारी कराने, उड़ान कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों को उपलब्ध करायें सेनेट्री नेपकिन वितरण की सूचना सीबीओ कार्यालय द्वारा समय पर अद्यतन करने, टीएसपी से नॉन टीएसपी में भेजे गए शिक्षकों की जिला कार्यालय से गत वर्ष की बकाया उपस्थिति पत्र जारी कराने, व समस्त प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने, स्थाई स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी श्रेणी के शिक्षकों का स्थानांतरण करने आदि समस्यायों को हल कराने के लिए संगठन का प्रतिनिधि मंडल सीबीईओ और डीईओ से मिलकर शीघ्र समाधान की मांग करेगा। इस दौरान मोड़ी में संगठन के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गा शंकर जोशी व हरीश सुथार से सदस्यता अभियान को सफल बनाने व उदयपुर जिला मुख्यालय पर बन रहे संगठन के कार्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति व सहयोग राशि संग्रह करने पर चर्चा की।
