कल्याणपुर को नवसृजित सलुम्बर जिले में परिसीमन के तहत जोडने का विरोध के साथ मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । सलुम्बर विधायक नवीन बजट सत्र में नवसृजित सलुम्बर जिले में परिसीमन के तहत आसपुर, साबला, लसाडिया कानोड के साथ कल्याणपुर को सम्मिलित कर जिला एव सत्र न्यायालय की स्थापना करने हेतु पत्र क्रमांक 2024/939 दिनांक 24/06/24 को मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा था जिसका आज कल्याणपुर उपतहसील के आस-पास के गावो के सरपंच व जनप्रतिनिधि मण्डल व विभिन्न संगठनो ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया ।ज्ञापन में बताया कि कल्याणपुर से खैरवाडा 10 किमी कि परिधि में आता है वही खैरवाडा में जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित है । इस क्षेत्र के लोगो को उदयपुर आने जाने के लिए सस्ता व सुलभ साधन रेल मार्ग है जिसमें आवागमन मात्र 25 रुपये कि टिकिट से यात्रा हो जाती है वही सलुम्बर के लिए 90 रुपये का एक तरफा किराया लग जाता है और आवागमन के साधन भी समय पर नही मिलते है । । हाइवे पास में है एक घण्टे में उदयपुर आ जा सकते है फिर इतनी दुरी पर सलुम्बर जिले में शामिल करना न्यायोचित नही है ।गरीब व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जिन्हे भारी आर्थिक नुकसान होगा ।ज्ञापन देने वाले सरपंच दुर्गा मीणा लेम्पस अध्यक्ष कन्हैयालाल निचला माण्डवा सरपेच हैमलता मीणा पुर्व सरपंच जनकसिह ऋषभदेव भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीणा महामंत्री रामचन्द्र युवा नेता महेन्द्रसिह राजेन्द्र मीणा इन्दरलाल जोशी जितेन्द्र मेहता पंचायत समिति सदस्य देवीलाल मीणा पुर्व विधायक नानालाल अहारी भाजपा जिलाअध्यख चन्द्रगुप्तसिह के साथ जिलाकलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।
