शारीरिक शिक्षको ने शिक्षा मंत्री को स्टार्फ़िंग पैटर्न सहित 16 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया,विद्यार्थी के सर्वागीण विकास लिए राइट टू प्ले का कानून बनाने की मांग

स्पोर्ट्स कोटे की भर्तियों में नेशनल खिलाड़ियों को भी आरक्षण का लाभ देने की भी मांग की ।

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी ने आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को स्टार्फ़िंग पैटर्न सहित शारीरिक शिक्षकों एवं खिलाड़ियों से संबंधित 16 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्टार्फ़िंग पैटर्न शुरू किया जाए साथ ही उपजिला शिक्षा अधिकारी शा. शिक्षा के पदों की पदोन्नति कर नियुक्ति की जाए ,प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में उपजिला शिक्षा अधिकारी शा. शिक्षा के पद स्वीकृत किये जायें व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याख्याता शा. शिक्षा का पद स्वीकृत किया जाए , विद्यार्थी के सर्वागीण विकास लिए राइट टू प्ले का कानून बनाया जाए , तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण किये जायें , प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या की बाध्यता को समाप्त कर शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत किया जाए ,दो या दो से अधिक फेकल्टी वाले विद्यालयों में व्याख्याता शा. शिक्षक पद व साथ मे तृतीय श्रेणी शा. शिक्षक के पद स्वीकृत किये जायें , राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में एमपीएड व एनआईएस कोचिंग डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाए। प्रदेश महामंत्री डॉ.भेरू सिंह राठौड़ ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है की खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता 300 रुपए किया जाए ,कक्षा 10 तक शारीरिक शिक्षा के अंक श्रेणी सुधार के लिए जोड़े जाए व निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करवाई जाए ,स्पोर्ट्स कोटे की भर्तियों में नेशनल खिलाड़ियों को घटते क्रम में आरक्षण का लाभ दिया जाए । उदयपुर जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया के अनुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक मॉडल स्पोर्ट्स स्कूल खोला जाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर आज ज्ञापन दिया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!