मावली नगर पालिका क्षेत्र में 8 महीने बाद सफाई अभियान शुरू हुआ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । ग्राम पंचायत को पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगर पालिका घोषित किया उसके बाद सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण कई महीनो से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र जाट ने बताया की मावली क्षेत्र में कई महीनो से जो गंदगी पड़ी थी। उसकी सफाई अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही पूरी मावली नगर पालिका के गली मोहल्लों की सफाई करवा दी, जाएगी इसके साथ ही हेमसागर तालाब से नाथेला तालाब की नहर की सफाई करने का कार्य भी शुरू कर दिया। नगर पालिकाअध्यक्ष हेमेंद्र जाट ने मावली नगर के सभी नागरिकों से अपील की कचरा एकत्रित करने की गाड़ियां शुरू हो गई है सभी ग्रामीण कचरा इस गाड़ी में डालें डस्टबिन के पास में कचरा नहीं डाले जिससे मावली में सफाई की व्यवस्था सही बनी रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!