चारधाम यात्रा कर सकुशल लौटने पर गंगोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । समीपवर्ती कंतोड़ा गांव में वातडा पटेल समाज के 10 जोड़ो के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चारधाम यात्रा कर सकुशल लौटने पर भव्य कलश यात्रा और महाप्रसाद का आयोजन किया I कार्यक्रम मे पधारे बस्सी धूणी के महाराज मानपुरी का ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया । तीर्थयात्रियों मे धनजी, लालजी,पूंजाजी व विरजी वातडा ने बताया की सवा महीने की चारधाम यात्रा कर सकुशल लौटने पर 210 कलशो से ढ़ोल नगाड़ो से कलश यात्रा निकाली । कलश यात्रा के दौरान जय गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए पुरे गाँव मे कलश यात्रा निकाली I उसके बाद सभी तीर्थयात्रियों द्वारा विधिवत पथवारी का पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई I इस अवसर पर 450 किलो आटे के मालपूओ का प्रसाद बनाया गया। महाप्रसादी ग्रहण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ I

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!