बारीश के चलते गर्मी से राहत मिली, किसानो के चहेरे खिले

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे व आस- पास के गाँवो में आज तीन बजकर 35 मिनिट से तेज रिमझीम बारीश का दौर चला जो 25 मिनिट तक चला इस दरम्यान कस्बे में बैंक के पास निलगिरी पेड कि शाखा गिरी उसके साथ बिजली का मीटर का केबल मीटर के साथ दीवार से अलग हो गया लाइन को बंद करनी पडी नही तो हादसा हो जाता दिलीप प्रजापत का कहना है कि बिजली की लाइन के साथ नीलगिरी का पेड है जिसकी शाखा बडी हो गई है जो विधुत केबल को छुकर निकल रही है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । इसी तरह घाटाफला रजोल में सांय 6 बजे लक्ष्मण मीणा के खेत के पास विधुत पोल से केबल टुटा बकरी चपेट में आ गयी जिसने मौके पर ही दम तोड दिया ।भगोर रेल्वे स्टेशन मार्ग पर सुखा पेड सडक पर गिरा कोई हादसा नही हुआ ।बिछीवाडा में खेत बन गये तालाब ।इस बीच मानसुन को देखते हुए किसानो के चहेरे खिले खेत खलिहानो की और किसानो ने रुख किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!