योग दिवस पर सुविवि कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने 51 योग प्रशिक्षकों का किया सम्मान

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में स्थित अटल बिहारी वाजपेई मल्टीपरपज हॉल में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुनीता मिश्रा ने विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में विवेकानंद ऑडिटोरियम के पास कैफेटेरिया हाल में विगत 980 दिनों से चल रहे नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में गत वर्ष 21 जून 2023 से 21 जून 2024 तक प्रशिक्षण देने वाले 51 योग प्रशिक्षकों के.के शर्मा, दिनेश कुमार मीणा, अजय सिंह, वैशाली कंवर, कोमल चौधरी, वंदना शर्मा, चाहत भंवानी, संजना दया, सुरेश पालीवाल, प्रीतम सिंह चुंडावत, डॉ. छैल बिहारी शर्मा, चौकसी पालीवाल, अंजू जैन, श्रेया चौबीसा, कार्तिक पांडा, झील मेवाड़ा, डॉ.जसवंत मेनारिया, चारु पुरोहित, मीना जैन, सीमा कुमावत,शिव जाखड़, खुशी लोहार, राकेश सुथार, योगेंद्र शर्मा, प्रिया सुथार, भंवरलाल चौधरी, चंद्र प्रकाश पोरवाल, सरोज पोरवाल, डॉ. शुभा सुराणा,रतन सिंह राजपुरोहित, विनोद कुमार रेगर, काजल वैष्णव, हर्ष राम रामसनेही, निखिल सोनी, रीना सुराणा, फुलवंती डांगी, अचल शंकर शर्मा, ज्योति सिसोदिया, मीनू कंवर राव, जाह्नवी परिवार, चंचल शक्तावत, युवराज सिंह राजपुरोहित, डॉ. सोनाली चौहान, हितेश बागड़ी, निमिषा जैन, प्रीति छाजेड़, भूमिका तिवारी, डॉ.मंजू रानी सालवी, श्रीमती मधु शर्मा, चैताली चौहान, राजू सिंह- राजस्थान पुलिस को उपरणा धारण करवा व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, कुलपति ने अपने उद्बोधन में योग प्रशिक्षकों का आह्वान किया और कहा कि शरीर, मन और आत्मा के उत्थान की भारत की इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक विद्या को योग प्रशिक्षक एक उत्तरदायित्व के रूप में राष्ट्र के साथ-साथ संपूर्ण विश्व लोगो को मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ सद्भावना एवं शांति हेतु प्रशिक्षित करने को तत्पर रहें।

क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष प्रो.नीरज शर्मा तथा सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने योगासन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा योग प्रश्नोत्तरी में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा अतिथि संकाय सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक पुष्पदीप प्रजापत तथा संचालक नम्रता दवे एवं धारा गुप्ता थी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!