योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य योग प्रशिक्षक मीना जैन बाबेल को सम्मानित किया
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । योग के क्षेत्र में मीना जैन बाबेल के उत्कृष्ट कार्य और उच्चतम समाज सेवा के लिए उन्हें दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के योग समन्वयक दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समाज में योग के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण की जागरूकता हेतु 19 अक्टूबर 2021 को विवेकानंद सभागार प्रांगण में निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया, जो निरंतर बिना अवकाश के चल रहा है। इस शिविर में योगाचार्य मीना जैन बाबेल ने 19 अक्टूबर 2021 से 21 जून 2024 तक अलग-अलग समय में सबसे अधिक 11 सप्ताह (77 दिन) तक निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान की हैं, जो सराहनीय है। इस हेतु, दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर योग केंद्र ने गौरवांवित महसूस किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल सचिव डॉ. भीमराज पटेल और अध्यक्ष प्रोफेसर नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे।
