आदिवासी डीएनए टेस्ट के लिए देश भर से अपना खून सीएम को भेजेंगे,शिक्षा मंत्री दिलावर इस्तीफा दे : सांसद राजकुमार रोत

डूंगरपुर आदिवासियों के डीएनए टेस्ट करवाने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासियों को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। दिलावर ने यहां तक कह दिया कि आदिवासियों का डीएनए टेस्ट करवाइए, उनके बाप कौन हैं। बाप की बौखलाहट से ही आप इस तरह के अनर्गल बयान दे रहे हो, हमारी पार्टी का नाम भी बाप है। रही बात डीएनए की, तो यह पूरे देश के आदिवासियों को आपने चैलेंज दिया है, बीजेपी को यही भारी पड़ेगा।

हम लोग हमारे ब्लड का सैंपल मदन दिलावर को भेजेंगे। राजकुमार रोत ने कहा कि मदन दिलावर माफी मांगे, इस्तीफा दें, नहीं तो बीजेपी उन्हें निष्कासित करें। अगर ऐसा नहीं किया तो हम देश भर में अभियान चलाएंगे, हर आदिवासी के घर से ब्लड सैंपल, बाल, नाखून के सैंपल लेकर सीएम को भेजेंगे। उनकी जिम्मेदारी बनती है कि डीएनए टेस्ट अवश्य करवाएं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को उदयपुर में कहा कि आदिवासी हमारे हिंदू समाज के अभिन्न अंग हैं और कुछ लोगों के बरगलाने में नहीं आएंगे। ये श्रेष्ठ समाज हैं और ये उनके (बाप पार्टी) चक्कर में नहीं आएंगे। आज तक वृक्षों की रक्षा की है और वहां से हमें प्राणवायु मिली है। सांसद राजकुमार रोत के ‘शिक्षा मंत्री को मानसिक जांच की जरूरत’ वाले के बयान पर दिलावर ने कहा- वो कुछ भी बोल सकते हैं।

खुद को हिंदू नहीं मानने वाले आदिवासियों के डीएनए टेस्ट करवाने वाले बयान पर दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार चल रहा है। मंत्री के बयान पर बीएपी के सांसद राजकुमार रोत बोले- आदिवासी समाज करारा जवाब देगा। मंत्री को टेस्ट की जरूरत है। पीएम मोदी के डीएनए वाले बयान पर नीतीश कुमार ने ब्लड सैंपल भेजने का अभियान चलाया था बिहार में भी इसी तरह का विवाद हुआ था। बिहार में जब नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ गठबंधन में गए तब पीएम मोदी ने कुछ लोगों का डीएनए गड़बड़ होने का बयान दिया था।

नीतीश कुमार ने इस बयान को बिहार के डीएनए गड़बड़ बताने से जोड़कर पीएम मोदी को बिहार के हर घर से ब्लड सैंपल भेजने का अभियान चलाया था। इस अभियान पर खूब सियासी वार पलटवार हुए थे। बिहार की तर्ज पर ही अब राजकुमार रोत ने भी डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल भेजने की घोषणा कर सियासत को गर्मा दिया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!