राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को शारीरिक शिक्षकों की जवलंत समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री डाॅ. भैरू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का प्रथम बार उदयपुर पधारने पर मेवाड़ी पगड़ी, ऊपरना द्वारा स्वागत कर शारीरिक शिक्षकों की जवलंत समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया । जिसमें शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण, कक्षा 1 से 10 तक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय लागू करने और निशुल्क पाठय पुस्तके देने, कई वर्षों से बंद पड़ी सभी संवर्गो की डीपीसी प्रारंभ करने, समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शारीरिक शिक्षा काॅर्डिनेटर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा, संयुक्त निदेशक कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पद सृजित कर नियुक्ति दी जाए, छात्र संख्या की बाध्यता खत्म की जाए, बीएलओ कार्य से मुक्ति दी जाए, राजस्थान में जिलों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगिता अवधि 5 दिवश से 7 दिवश की जाए। खिलाड़ियों का डीए 150 रूपये से बढ़कर 300 किया जाए आदि मुद्दों पर वार्ता की गई । जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मण दास वैष्णव, हरीश चन्द्र जोशी,सुरेश चन्द्र शर्मा (चितोडगढ), शशिकांत जोशी, अर्जुन सिंह झाला,बाबूलाल रावत, जगन्नाथ सिंह चुंडावत, हरिंदर सिंह धैस, प्रताप सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह देवड़ा, दिलीप सिंह, गणपत सिंह झाला, बलवीर सिंह राठौड़, जगत सिंह राठौड़ राजेंद्र चौबीसा आदि कई शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!