राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा की ओर से शिक्षा एवम पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का भव्य स्वागत अभिनंदन
वृक्षारोपण कर सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा, पेड़ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया
शिक्षक पाठ्यक्रम के अलावा भी भारतीय संस्कृति का ज्ञान दे बालकों को : दिलावर
देव एवं वेदवाणी संस्कृत में छिपा आधा ज्ञान भी बाहर नहीं आ पाया अभी तक : शिक्षा मंत्री
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा की ओर से आज शनिवार को प्रातः 9 बजे प्रताप नगर क्षेत्र के ढींकली रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवम पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में संगठन की जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि प्रातः 9 बजे मंत्री के पहुंचने पर ढोल बाजे से अगवानी कर नन्ही बालिका द्वारा स्वागत द्वार पर तिलक लगा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया फिर स्वागत समारोह की शुरुवात शिक्षा मंत्री दिलावर द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर की गई। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने दिलावर का मेवाड़ी पाग और उपरना पहनाकर तथा जिला पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ,राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक,भाजपा नेता किशन खटीक, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण कुमावत, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा महेंद्र कुमार जैन,जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर जोशी,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा,सहायक निदेशक नरेंद्र टांक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुराबड दुर्गेश मेनारिया ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर अनिल पोरवाल,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल मेनारिया, संभागीय आयुक्त संस्कृत शिक्षा प्रेमराज
वर्मा मौजूद थे।
शिक्षा मंत्री एवं अतिथियों का स्वागत राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ,उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी, संयुक्त मंत्री हेमंत मेनारिया कोषाध्यक्ष मंगल जैन, जिला सह संगठन मंत्री करण सिंह झाला, महिला मंत्री उमा रांका,पूर्व जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह पवार जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता संस्कृत विद्यालय के संस्था प्रधान खेमचंद जैन, बलवीर सिंह राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी ने किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री दिलावर ने कहा की शिक्षक समाज को दिशा देने वाले होते हैं,सभी शिक्षकों से प्रेरणा लेते हैं और उन्हें आदर्श के रूप में मानते हैं हमें सिर्फ पाठ्यक्रम ही पूरा नहीं करवाना है बल्कि इसके अलावा भी बालकों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान देना है, संस्कृत वेदवानी और देव वाणी कहलाती है संस्कृत भाषा में छिपे ज्ञान को आज की पीढ़ी को देना है । उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण के एवं भारत माता के श्रृंगार के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। एक विद्यार्थी उतना पौधे लगावे जितने उसके घर में सदस्य हैं और एक अध्यापक उतने पेड़ लगावे जितने उसकी कक्षा में विद्यार्थी हैं और लगाए गए पौधों को पेड़ बनाने का संकल्प ले। सक्षम व्यक्ति ट्री गार्डन की व्यवस्था करें और सरकार नरेगा के माध्यम से पौधों को पानी पिलाने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी। विश्व के 15 सर्वाधिक गर्म शहरों में राजस्थान के साथ सात शहरों का नाम आने पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम आग के मुहाने पर बैठे हैं हम पेड़ लगाकर ही इस आपदा से बच सकते हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर में पोधारोपण करते हुए सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
