दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी में योग प्रशिक्षक रैगर सम्मानित
उदयपुर । योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्ष विनोद कुमार रेगर का सम्मानित किया गया है मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के योग समन्वयक डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया की विश्वविद्यालय की सामाजिक सरोकारीता हेतु प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए समाज में योग द्वारा स्वास्थ्य संरक्षण की जागरूकता हेतु19 अक्टूबर 2021 से विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार प्रांगण में योग केंद्र मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया है बिना किसी अवकाश के निरन्तर चल रहे हैं इस योग शिविर में योगाचार्य विनोद कुमार रेगर द्वारा दिनांक 15 जनवरी2024 से 21 जनवरी 2024 कुल सात दिवस तक भाव से दी गई प्रशिक्षकीय सेवाएं सराहनीय हैं इस हेतु आपको दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मान पत्र समर्पित करते देते हुए योग केंद्र गौरवान्वित हैं आध्यात्मिक उन्नतियां व स्वास्थ्य लाभ की अलख आप यूँ ही प्रसारित करते रहे शुभकामनाएं इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीडा मंडल सचिव डॉ भीमराज पटेल, अध्यक्ष प्रोफेसर नीरज शर्मा, सन कॉलेज के प्रोफेसर शुभा सुराणा, योग विशेषज्ञ मीना बाबेल, योगाचार्य जसवंत मेनारिया, योग प्रशिक्षक भंवर चौधरी, गोपाल प्रजापत, आदि उपस्थित थे ।
