स्थानीय संघ मावली में स्काउट गाइड ने किया योगाभ्यास

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में 10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय संघ स्तरीय योगाभ्यास कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्काउट यूनिट लीडर महेंद्र सिंह राव तथा फतेह लाल डांगी के निर्देशन में क्षेत्र के स्काउट एवं गाइड तथा अन्य उपस्थित महिला एवं पुरुषों को योगाभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास की शुरुआत मंत्रोचारण के साथ कर सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर किए जाने वाले, बैठकर किए जाने वाले व्यायाम तथा लेट कर किए जाने वाले व्यायाम का अभ्यास करने के पश्चात सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने उपस्थित लोगों को योगासन के महत्त्व बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से उनके शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक शक्ति का विकास होने की बात कही। योगाभ्यास के दौरान क्षेत्र के स्काउट, गाइड, विध्यालय स्टाफ, आमंत्रित अतिथि तथा अन्य ग्रामीण महिला, पुरुष और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!