ऋषभदेव उपखंड स्तरीय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन 

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के पगल्याजी गार्डन में महिला सशक्तिकरण के लिए योग थीम के रूप में आयोजित किया गया । आयोजन के मुख्य संयोजक डॉक्टर महेंद्र आर्य आयुर्वेदाचार्य थे । कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीईओ सतीश चंद्र जैन ने योग संदेश योग की महत्ता की जानकारी प्रदान करते हुए कि व उपस्थित हुए सभी लोगो का अभिवादन किया। योग प्रभारी मुख्य प्रशिक्षक हनुमन्त प्रसाद रावल ,गोविंद सिंह, उमेश पंचाल थे ।  जिन्होंने सामान्य योग अभ्यासक्रम ध्यान विविध आसन गतिविधियां कपालभाति प्राणायाम संकल्प शांति पाठ के साथ सम्पन कराया । इस अवसर पर यूसीईओ प्रकाशचंद्र भाणावत ,एसीबीईओ सतीश गांधी, नाथूलाल , उप प्राचार्य कीर्ति गांधी ,शिवनारायण त्रिवेदी, डॉ लक्ष्मीनारायण , नागरिक, कर्मचारी, कार्मिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका नर्सिंग स्टॉफ ,सफाई कर्मी, देवस्थान विभाग के कार्मिक आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!