राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में मनाया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
विनोद कुमार रेगर
उल्लाई (भीलवाड़ा)- दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय उल्लाई में अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन दंत जोशी ने बताया कि अस्पताल में नियुक्त योग प्रशिक्षक प्रकाश रेगर एवं महिला योग प्रशिक्षक नर्मदा बरोलिया द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस द्वारा प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया और योग के बारे में विस्तार से बताया इस कार्यक्रम में कंपाउंडर ललिता कुमावत , विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ और ग्रामवासी आदि उपस्थित थे
