जयसमंद : ब्लॉक स्तरीय योग दिवस का हुआ आयोजन 

जयसमंद,महेन्द्र शर्मा ।  10वा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुरा के परिसर मे जयसमंद ब्लॉक स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम हुआ I योग प्रशिक्षक बालकृष्ण आमेटा ने चालन क्रियाए,शिथिलकरण अभ्यास, योगासन, प्राणयाम, ध्यान आदि योगाभ्यास कराया I इस दौरान योग प्रशिक्षक बालकृष्ण आमेटा ने योग के महत्व को बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को नित्य योगा करने हेतु योग को अपनी दैनिक दिनचर्या मे शामिला करने को कहा जीवन मे रोगों से मुक्त रहने के लिये योग को अपने जीवन मे उतारना पड़ेगा योग हमारी स्वस्थ्य जीवन शैली का अभिन्न अंग है I इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक जोशी चिकित्सा अधिकारी सल्लाडा डॉ सुनील रघुवंशी, स्थानीय विद्यालय प्राचार्य नारायण लाल नरसावत,विद्यालय के समस्त शिक्षकगण,वीरपुरा ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद्र मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी,वार्डपंच,स्थानीय ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!