अंतरास्ट्रीय योग दिवस पर जेएसजी प्लेटिनम का एक दिवसीय योग शिविर संपन्न

उदयपुर । जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ग्रुप द्वारा एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन सेक्टर 3 नेमिनाथ जैन मंदिर प्रांगण में प्रातः 6.30 बजे से किया गया । जिसमें ग्रुप परिवार के दम्पति सदस्यों और बच्चों की उपस्थिति रही ।

ग्रुप अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ नवकार मंत्र जाप से किया गया, तत्पश्चात योग प्रशिक्षक जिग्नेश शर्मा एवं प्रशिक्षिका मनीता शर्मा द्वारा डेढ़ घंटे चले सेशन में विभिन्न योगाभ्यास करवाए गए।

शिविर में सदस्यों ने वार्मअप, प्राणायाम, हास्य योग, रिलैक्सेशन आदि योगिक क्रियाओं के द्वारा सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का बहुत आनंद लिया साथ ही विभिन्न रोगों के उपचार एवं निदान योग क्रियाओं द्वारा बताए गए व शिविर में सदस्यों को योग को नियमित करने के लिए प्रेरित किया गया ।

ग्रुप सचिव सुमित खाब्या ने बताया की कार्यक्रम में ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, आशीष रत्नावत, उपाध्यक्ष तनुजय किकावत, सहसचिव लोकेश जैन कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पीआरओ एडमिन हेमेंद्र जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स हेमन्त सिसोदिया, कार्यकारिणी सदस्य व बच्चों सहित 60 से अधिक सदस्यो की उपस्थिति रही।

संचालक मंडल द्वारा योग शिक्षको का सम्मान उपरना एवम मोमेंटो द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अल्पाहार के पश्चयात सचिव सुमित खाब्या द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!