उपखण्ड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दसवां योग दिवस मनाया।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थीम के साथ दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय आयोजन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी मनसुख राम डामोर एवं विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची ने भगवान धन्वंतरि को दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा ने योग के विषय में जानकारी दी,एवम मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक विकास हेतु जीवन में योग का महत्व बताया।योग प्रशिक्षक ललित गुर्जर के नेतृत्व में योगप्रशिक्षक किशन लाल डांगी और योग प्रशिक्षिका बविता महात्मा ने सभी को प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया।कार्यक्रम में डॉ.चंद्र प्रकाश सिंह, नटवर लाल गुर्जर, मावली व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा ,राकेश खटवड़, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुधार समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवम राजकीय कर्मचारियों व नगरपालिका क्षेत्र मावली के महिला,पुरुष ब बच्चों ने योगाभ्यास किया। व्यापार मंडल मावली की ओर से फल व बिस्किट वितरित किए। विकास अधिकारी शैलेन्द्र खींची ने स्वास्थ्य के लिए सभी को योग से जुड़ने एवम नित्य योगाभ्यास करने का आहवान किया। उपखण्ड अधिकारी डामोर ने वर्तमान परपेक्ष्य में योग को अपनाना समय की मांग बताया एवम अधिक से अधिक नागरिकों को नित्य योगाभ्यास करने को कहा।
