10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग महोत्सव का आयोजन

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । शहर के उपनगर हिरण मगरी सेक्टर तीन के विवेक पार्क में महिला पतंजलि योग समिति विवेक पार्क विकास समिति और महावीर मित्र मंडल के साझे में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पतंजलि के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार रेगर ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी आचार्य अनीता पालीवाल द्वारा प्रातः 6 से 7 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल के अनुसार लगभग 500 योग प्रेमियों को योगाभ्यास करवाया गया। सभी स्त्री, पुरुष और बच्चों ने मिनट टू मिनट योगाभ्यास बहुत सुंदर तरीके से किया। इस पूरे आयोजन में विवेक पार्क विकास समिति का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क योग सेवा देने वाले पतंजलि के योग शिक्षकों का भी सम्मान किया गया साथ ही साथ पतंजलि आयुर्वेद के वेद्य ऋषिकेश का भी उनकी नि:शुल्क और श्रेष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में योग शिक्षक रमेश चंद्र पटेल.नरेश चंद्र पालीवाल मरुधर कंवर, श्याम मठपाल, गौरव जोशी लक्ष्मी प्रजापत, भागीरथी कारकी ,उमा विजय वैराग्य डॉप्रीति सुमेरिया आदि संख्या में उपस्थित थे योगाभ्यास के बाद सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई । आचार्य अनीता पालीवाल ने अंत में सभी को नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!