ऋषभदेव : बिलख सोमावत पंचायत भवन के बाहर सो रहे मजदूरों के आरोप में एक और अभियुक्त गिरफ्तार
ऋषभदेव,डीपी न्यूज । स्थानीय थाना पुलिस ने बिलख सोमावत पंचायत भवन के बाहर सो रहे मजदूरों के मोबाइल चोरी करने के मामले एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की चोरी के मामले में तीसरे अभियुक्त 19 वर्षीय लोकेश पिता शंकर मीणा निवासी बिलख सोमावत फला बरनावा को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त द्वारा अपने हिस्से का मोबाइल बेचना बताया गया ।
आपको बता दे की इससे पूर्व 11 जून को उक्त मामले में दो अभियुक्त बिलख सोमावत निवासी रामलाल पिता देवीलाल मीणा उम्र 19 वर्ष , रमेश पिता कालू लाल मीणा उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार एवं एक नाबालिग को डिटेन कर 3 मोबाइल जब्त किए जा चुके है ।
घटना का विवरण : 10 जून को पंकज पिता गजसिंह भाई परमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे और उनके साथी मजदूर, दाहोद गुजरात से आकर जल जीवन मिशन योजना के तहत राजस्व गांव बिलख सोमावत में पाइप लाइन दबाने का काम कर रहे थे। 2 जून को रात में वे और उनके साथी मजदूर बिलख सोमावत पंचायत के बाहर पड़साल में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें पता चला कि उनके और उनके साथियों के चार मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।
