ऋषभदेव : मसारों की ओबरी गांव में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
ऋषभदेव,डीपी न्यूज । स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को मसारो की ओबरी गांव में मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की । 13 मई को महेश कटारा पिता मावजी कटारा जाति मीणा उम्र 30 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी माथुगामडा पालफला डुंगेर पुलिस थाना सदर डुंगरपुर जिला डूंगरपुर (राज.) ने रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी की दिनांक 09-05-2024 को मेरे रिश्तेदार विकास पिता बाबु मसार मीणा निवासी मसारो की ओबरी की शादी मे बाईक नं. RJ-12-JS-0668 को लेकर गया था । गाडी को शादी वाले घर के पास रोड पर गाडी खडी कर मै व मेरा साथी खाना खाने के बाद रात्रि करीब 8.30 बजे वापस आकर गाडी को देखा तो मैने जहा गाडी खडी की थी। उसे कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये ।
थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की उक्त रिर्पोट पर थाना ऋषभदेव पर विशेष टीम का गठन कर अभियुक्तणों की तलाश प्रारम्भ की गयी । दौराने तलाश जरिये मुखबीर सूचना मिली की कुछ लडके मोटरसाइकिल को बेचने के लिये घुम रहे है जिस पर अभियुक्त किशन पिता नटवरलाल मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी कागदर फला आबनकाड पुलिस थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर राज. मनीष कुमार पिता कन्हैयालाल मीणा उम्र 21 वर्ष पेशा पढाई निवासी ढेलाणा फला गुमानपुरा पुलिस थाना कल्याणपुर जिला उदयपुर राज को डिटेन किया जाकर पुछताछ की गयी तो अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर उक्त अभियुक्तों को गिरफतार किया एवं उनके कब्जे से चोरी कि मोटरसाइकिल जब्त की गयी ।
