नो सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संगठन ने ज्ञापन सौंपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक महोदय रामस्वरूप चौहान (आर ए एस) अधिकारी को ज्ञापन दिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सोपा गया।
जिसमें प्रदेश सभा अध्यक्ष मोडाराम कडेला, प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पू. प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु और संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अतिरिक्त निदेशक चौहान से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर वार्ता की गई।पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल गोयल ने बताया कि 9सूत्रीय मांग पत्र निन्नानुसार (1) विद्यालय 1 जुलाई से शिविरा पंचांग के अनुसार प्रारंभ होगा जबकि दिनांक 24 /6/24 से विद्यालय खुल रहे हैं तो ऐसे में शिविरा पंचांग के अनुसार विद्यालय सत्र प्रारंभ किया जाए नहीं तो शिक्षकों को दो दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए, 21 जून 2024 को योग दिवस पर शिक्षक कर्मचारी विद्यालय में अपनी उपस्थिति देने पर एक अवकाश अलग से दिया जाए,
नई शिक्षा नीति में बालकों की उम्र 6 एवं 7 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष की जाए, प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी की डीपीसी शीघ्रता से शीघ्र की जाए, वेतन सी संगति को दुरस्त की जाए खेमराज कमेटी के अनुसार साथ ही 2006 की भर्ती के शिक्षकों को बकाया नोशनल लाभ अन्य लाभ दिया जाए, तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण समयानुसार शीघ्र किया जाए,
रोस्टर रजिस्टर संधारित करके बैकलॉग के अनुसार पदों को भर जाए,नॉन टी एस पी में लगे सभी शारीरिक शिक्षकों को टीएसपी क्षेत्र में वर्तमान में नियुक्ति दे रखी है।उन्हें तुरंत नॉन टीएसपी के लिए आदेश किया जाए, सभी महान पुरुषों की तस्वीर 15 अगस्त 26 जनवरी पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर सभी विद्यालय में अनिवार्य रूप से लगे जाकर सम्मान प्रकट किया जाए साथ ही ओबीसी, एसटी ,एससी वर्ग के छात्रों को ऐसी महंगाई के दौर में छात्रवृत्ति की दर बढ़ाई जाए।
प्रदेश के शिक्षक नेता देशबंधु ने संगठन के कार्यकर्ताओं की उचित मांगों का मांग पत्र का ज्ञापन भी अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बीकानेर रामस्वरूप चौहान को ज्ञापन सोपा गया जिसमें विभिन्न जिलों के शिक्षकों की समस्याओ से संबंधित अधिकारी से वार्ता की गई l जिसमें प्रदेश के बकाया शिक्षकों का नोशनल लाभ प्रकरण जिला उदयपुर, जिला राजसमन्द जिला सिरोही आदि। कर्मचारीयों को लाभ दिया जाए प्रहलाद मीणा कर्मचारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ जिला टोंक को आरोप पत्र से दोष मुक्त पर सुनवाई की जाए, अनुसूचित क्षेत्र में कार्य गैर अनुसूचित क्षेत्र के मूल निवासी अध्यापक अनुसूचित क्षेत्र से नॉन टीएसपी क्षेत्र में जाना चाहते हैं उदयपुर जिले के नॉन टीएसपी क्षेत्र में शेष रह गए शिक्षकों के पदस्थापन किया जाए। आदि संगठन के सदस्यों की उचित मांगों का मांग पत्र निस्तारण करने का ज्ञापन सोपा गया ।इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी सोहन लाल गोयल, मोडाराम कडेला, भगवान शाह मीणा, रोहित कांठिया,दीन दयाल जनागल आदि शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।
