उदयपुर सांसद को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी बोला : बीटीपी और काकरी डूंगरी पर दिए बयान से था नाराज

उदयपुर से बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) पर दिए एक बयान से सांसद से नाराज था। इसके बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट किया। गोवर्धन विलास थानाधिकारी अर्जुनलाल सालवी ने बताया कि मामले में सुनी कुनी उर्फ कुंती भगोरा (21) पुत्र लक्ष्मण निवासी धरियावाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जयपुर के शाहपुरा से बीएससी बीएड सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा से नहीं जुड़ा है। बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत ने गुजरात में बीटीपी को नोटा से कम वोट मिलने और कांकरी डूंगरी कांड में लोगों को बाहरी(झारखंड से) बताने वाले वाले बयान से नाराज था। इससे आहत होकर सोशल मीडिया पर धमकीभरा कमेंट कर दिया। अब उसे अपनी गलती पर पछतावा है।

आरोपी ने यूट्यूब पर सांसद के एक इंटरव्यू के वीडियो में कमेंट बॉक्स में धमकी दी थी। उसने यूट्यूब अकाउंट @kunibhagoraofficial3246 से कमेंट में लिखा- ‘इसका कंगना की तरह गेम बजाना पड़ेगा। सांसद बनाकर गलती कर दी। बहुत जल्द ही उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा। तुम्हारी वाडिया (विसर्जन) उठने वाली है।’ मामला सामने आने के बाद सीएम ऑफिस से उच्च स्तरीय कमेटी जांच में जुट गई थी, इसको लेकर सांसद रावत ने एसपी को सूचना दी थी।

सांसद के इस बयान से आहत होकर किया कमेंट

सांसद मन्नालाल रावत ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ये कभी गुजरात में बीटीपी के नाम पर चुनाव लड़ा करते थे। विधानसभा चुनाव में इन्होंने 16 सीटों पर अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ा और 13 सीटों पर नोटा से भी कम वोट मिले। इनका दोहरा चरित्र कांकरी डूंगरी कांड में देखा गया। जिसमें बाहरी लोग आए। झारखंड से लोग बुलाए गए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!