मावली व्यापार मंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा

3 दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । ग्रामीण व व्यापार मंडल कई दिनों से कई समस्याओं से परेशान होकर सोमवार को पुराना बस स्टैंड पर सभी व्यापारी एकत्रित होकर मावली उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर को ज्ञापन सोपा जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा ने बताया कि

3 दिन की चेतावनी पूर्वक ज्ञापन सौंपा गया ,3 दिन में पूर्ण सफाई और मुख्य सड़क सही नही होती है तो उपखण्ड कार्यालय का घेराव कर हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया है इसको लेकर ज्ञापन सौंपा । जिसमें बताया कि मावली में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है जगह जगह गन्दगी के ढेर लगे हुए है इसका निस्तारण 3 दिन के भीतर किया जाये ,मुख्य बाजार की रोड पूर्ण रूप से टूट चुकी है इसको नई बनाई जाए जिससे आमजन ओर व्यापारियों को राहत मिले रोड टूटने के कारण पूरे धूल मिट्टी उड़ती है, पब्लिक पार्क की दीवार टूट चुकी है जिससे मवेशी आते जाते है इसे पुनः निर्माण कर ओर पार्क में जहाँ बारिश का पानी भरता है उसकी निकासी समय पूर्ण की जाए जिससे वहां बारिश में आमजन मौसमी बीमारी से परेशान ना हो, पलाना रोड के अंडर पास मावली की ओर आता है वह पूर्ण रूप से टूट चुका है, इस अंडर ब्रिज की छवाई कर वाई जाए जिससे बारिश में दो पहिया वाहन से चलने वाले आमजन को राहत मिलेगी , मावली हॉस्पिटल में कर्मचारियों के 66 पद रिक्त है जिससे आमजन काफी परेशान रहता है, मावली गाँव मे टँकी के पास रोड टूट चुकी है इसे भी सही किया जाए,मावली मुख्य बाजार में नालियां कचरे से अटी पड़ी है सम्पूर्ण मावली में सभी जगह नालियों की यही हालात है बारिश शुरू हो चुकी है इससे गन्दा पानी सड़को पर बहेगा कीचड़ होगा जिससे आमजन परेशान होगा, मावली मुख्य नहर पूरी कचरे से अटी पड़ी इसकी सफाई नही होने से यह कचरा नहर में एक जगह जमा हो कर नहर जाम की स्थिति पैदा करेगा इसके बाद प्रशासन हरकत में आएगा जिससे कहि ना कहि आमजन प्रभावित होगा, मावली नगर की रोड लाईट काफी जगह बन्द है,

मावली में नशा करने वालो की संख्या बढ़ रही है इसके लिए प्रशासन उचित कदम उठाए जिससे नशे की ओर बढ़ते युवाओं को सही राह पर लाया जा सके और अपराध भी कम होंगे,मावली में बढ़ती हुई चोरिया पिछले 5 सालों में जो व्यापारियों के यहाँ से चोरिया हुई उसका एक भी खुलासा नही हुआ है,

नगरपालिका में पूर्णकालिक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए जिससे सम्पूर्ण आमजन के कार्यो को प्रगति मिले, मावली स्कूल में सम्पूर्ण शिक्षक नही होने से स्कूल के परिणाम में भी गिरावट आई है, बढ़ती चोरियों को देखते हुए मावली पुलिस को अतिरिक्त गश्त के लिए कहा जाए, अगर इन विषयों को लेकर प्रशासन पूर्व की भांति ढुल मुल रवैया रखता है तो चौथे दिन उपखण्ड कार्यालय का घेराव करते हुए हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया है। इस विषय पर मावली उपखंड अधिकारी ने शाम को 5:00 बजे उपखंड कार्यालय पर व्यापारियों अधिकारियों की बैठक रख कर सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र आपकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, राजेंद्र कुमार गोखरू, पुष्कर सोनी, गणपत सिंह राव, महेंद्र बोकडिया, जयेश कुमार, ओम प्रकाश चैचाणी, जयप्रकाश बोकडिया, रौनक मेहता, निलेश खटवड़, सतीश मेहरा, अकील भाई, पारस गोखरू, राहुल सिंह सहित हजारों व्यापारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!