मावली साठ से अधिक बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन संस्कार
मावली,ओमप्रकाश सोनी । पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित आंचल प्रसूता केंद्र द्वारा साठ से अधिक जन्म से सोलह वर्ष तक के बालक बालिकाओं को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया।
ये स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर चिकित्सालय परिसर मावली में आयोजित किया गया।चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार बदलते परिवेश एवम मौसम परिवर्तन जन्य विकारों से बचाव हेतु इम्युनिटी बढ़ाने के साथ साथ बच्चों में धी धृति मेधाबर्धन व सर्वांगीण विकास में स्वर्ण प्राशन संस्कार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।यदि स्वर्ण प्राशन संस्कार बच्चों को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर नियमित कराया जाए तो बच्चों का शारीरिक एवम मानसिक विकास भलीभाती होकर रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।जिससे बच्चे बार बार बीमार नहीं पड़ते है।
शिविर में कंपाउंडर देवी लाल परिचारक भंवर सिंह चौहान ने अपनी सेवाएं दी।
