दुपहिया वाहन और मिनी बस की भिड़ंत मे बाईक सवार हुआ घायल 

जयसमंद, महेन्द्र शर्मा । कस्बे मे सोमवार शाम को करीब 5 बजे जयसमंद बस स्टैंड पर सलूम्बर से उदयपुर की तरफ़ जा रही बस एवं अपाची मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गयी I घटना मे मोटरसाइकिल सवार विनोद मीणा पिता शंकर मीणा निवासी भड़ा काली घाटी थाना पीपलखूंट जिला प्रतापगढ़ घायल हो गया । घटना को देख आसपास के राहगीर और स्थानीय कस्बेवासियो की भीड़ इकट्ठी हो गयी।घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह, शैतान सिंह, महेंद्र सिंह ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को झाड़ोल चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ इसका प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रेफर किया I

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!