एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक के वीरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के उद्देश्य से विलियम जोन किल्टन फाउंडेशन व वर्ल्ड विजन इण्डिया की ओर से संचालित सी 19 आरएम प्रोजेक्ट के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में हेण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन से टीबी के मरीजो का एक्सरा करते हुए एक मिनट में परिणाम दिखाये गये। वर्ल्ड विजन इण्डिया की टीम की ओर से टीबी की जाँच के लिए हेण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन की ओर से मरीजो के 109 एक्सरे किये गये जिसमें से 6 मरीजो में टीबी के लक्षण पाये गये। जिसका परिणाम ए आई के माध्यम से एक मिनट के अन्दर ही जॉच का परिणाम बताया गया, साथ ही गैर संचारी रोग (NCD) की जाँच की गई। शिविर में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष पाठक,सीएचओ जीवत राम डामोर,दिलीप वहरात,एएनएम रेहाना मेवाती,आशा सहयोगिनी,स्वच्छ कर्मी व वर्ल्ड विजन इण्डिया से जिला समन्यक ललित कुमार सालवी, रेडियोग्राफर मंयक पुरोहित, कम्युनिटी कोर्डिनेटर हितेश शर्मा, सहायक कर्मचारी शेलेष परमार आदि ने अपनी सेवाएँ दी। शिविर सुबह नौ बजे से लेकर 3 बजे तक संचालित रहा ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!